तेल का दीपक जलाने के लिए शनिवार का दिन उत्तम होता है। हिंदू धर्म में यह देव न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है और उनकी पूजा में तेल का दीपक जलाया जाता है।
शनिदेव की कृपा हासिल करने के लिए शनिवार के दिन घर के मंदिर में तेल का दीपक जालएं। आप चाहे तो शनि मंदिर में जाकर भी तेल का दीपक प्रज्वलित कर सकते हैं।
शनि मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही, तेल के दीपक में काले तिल जरूर डालें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव कृपा बरसाते हैं।
जीवन के कष्टों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन तेल का दीपक जलाना शुरू कर दें। इससे जीवन में एक के बाद एक शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
तेल का दीपक घर के मंदिर में नियमित तौर पर जलाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा, आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी।
शनिदेव की पूजा करते समय तेल का दीपक जलाएंगे तो परिवार में शांति बनी रहेगी। मान्यता के अनुसार, शनि के प्रसन्न होने पर पारिवारिक सुख बढ़ जाता है।
शनिवार के दिन दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं, शनिदेव की कृपा से व्यक्ति को कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
शनिदेव की कृपा से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। इसके लिए शनिवार के दिन तेल का दीपक जलाएं, जिससे रोगों से मुक्ति मिल जाती है।
यहां हमने जाना कि शनिवार को तेल का दीपक जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ