तुलसी के पास घी का दीपक जलाने के फायदे


By Arbaaj01, Feb 2024 02:07 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ और फलदायी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास होता है।

तुलसी के पास घी का दीपक

तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। ऐसे में आप इस पौधे के पास घी का दीपक भी जला सकते है। ऐसा करने से कई फायदे मिलते है।

राहु और शनि का दुष्प्रभाव

अगर आप राहु और शनि के दुष्प्रभाव से बचने चाहते है, तो तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से इनका दुष्प्रभाव कम होता है।

मां लक्ष्मी प्रसन्न

तुलसी के पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप इसके पास घी का दीपक जलाते है, तो मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है।

घर में शांति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पास रोजाना घी का दीपक जलाने से घर में शांति आती है। अगर आपके घर में अशांति का माहौल रहता है, तो इस उपाय को करें।

करियर में तरक्की

तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों को करियर में काफी तरक्की मिलती है और जल्द सफलता मिलने की संभावना होती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो रोज 1 घी का दीपक तुलसी के पास जलाएं। तुलसी के पास दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति, बस करें इन मंत्रों का जाप