हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। देवी-देवताओं की कृपा हासिल करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है।
पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, मानसिक और शारीरिक बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ चमत्कारी मंत्रों का उल्लेख मिलता है। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन की बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। इसके साथ ही, घर में सुख-शांति बरकरार रहती है।
अगर आप कुछ महत्वपूर्ण मंत्रों का नियमित जाप करते हैं तो भगवान की कृपा हमेशा बनी रहेगी। आइए इन खास मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।
घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए रोजाना भगवान राम की पूजा करें। इसके अलावा, पूजा के दौरान ‘श्री राम जय राम, जय जय राम का जाप करें।’
भोलेनाथ की कृपा से जीवन की चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए चिंता मुक्त मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करना होगा।
आर्थिक समस्याओं का निवारण करने के लिए भगवान विष्णु का ध्यान करें। उन्हें प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ नमो नारायण’ का रोजाना जाप कर सकते हैं।
जीवन में मृत्यु को सबसे बड़ा संकट माना जाता है। यदि आप ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं तो भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें।