पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra21, Dec 2024 10:46 AMnaidunia.com

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कई फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं कि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से क्या होता है?

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। पीपल के पेड़ को शनि देव का प्रतीक माना गया है। इसके नीचे दीपक जलाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

पितृ दोष से छुटकारा

पीपल के पेड़ को पितरों का भी प्रतीक माना गया है। इस पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शनि दोष और कुंडली दोष से छुटकारा

अगर किसी की कुंडली में शनि दोष या साढ़ेसाती चल रहा है, तो उनके लिए यह उपाय बेहद फायदेमंद है। इससे शनि देव का आशीर्वाद मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी खत्म

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से घर में चल रही आर्थिक तंगी परेशानियां कम होती हैं। साथ ही इससे कारोबार में समृद्धि आती है।

पीपल के पेड़ के नीचे कब जलाएं दीपक

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने का शुभ समय शाम को माना गया है। आप शाम 5 से 8 के बीच दीपक जला सकते हैं।

सुख-शांति का वास

इस उपाय को हर शनिवार के दिन करने से घर में सुख-शांति आती है। पारिवारिक कलेश कम होते हैं और परिवार में खुशी आती है।

इस तरह आप भी शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शनि त्रयोदशी में ऐसे पूजा करने से प्रसन्न होंगे देवी देवता