संतान सुख के लिए अक्सर लोग भगवान की पूजा पाठ करते हैं, लेकिन शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से आपकी ये मनोकामना पूरी हो सकती है।
शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कर सकते हैं।
भगवान शिव को सफेद चंदन बहुत प्रिय है। इसलिए, इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न हो सकते हैं।
शिवलिंग पर गेहूं और धतूरा चढ़ाने से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, ऐसा करना शुभ माना जाता है।
शिवलिंग पर तीन पत्तों वाला बेलपत्र और धतूरा को चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।
संतान सुख की प्राप्ति के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी सभी इच्छा पूरी हो सकती है।
संतान सुख की प्राप्ति के लिए शिव पुराण का पाठ करना शुभ माना जाता है। इस पाठ को सोमवार के दिन करने से प्रभाव ज्यादा होता है।
संतान सुख की प्राप्ति के लिए सच्चे मन और श्रद्धा भाव से शिव जी की पूजा करें। साथ ही, जीवन में संयम और धैर्य भी बना कर रखें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com