तिल के तेल का दीपक मंदिर में जलाने के फायदे


By Arbaaj28, Jul 2024 01:05 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दीपक का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा करने के दौरान और शाम को दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से देवी-देवता जल्द ही प्रसन्न होते हैं।

तिल के तेल का दीपक

दीपक जलाने के लिए कई तेल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर तिल के तेल से दीपक जलाएं, तो विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है।

सूर्य मजबूत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है उसको मंदिर में तिल के तेल से दीपक जलाना चाहिए।

चंद्रमा मजबूत

यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो उसे भी रोजाना मंदिर में तिल के तिल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

बाधाएं होती है दूर

शास्त्रों के अनुसार, जिन लोगों के जीवन से बाधाएं दूर नहीं होती है उनको रोजाना घर के मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।

साढ़े साती से मुक्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि के साढ़े साती से मुक्ति मिलती है, क्योंकि इस तेल से दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

तिल के तेल का दीपक मंदिर में जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सावन में करें पान के ये उपाय, जीवन-भर मिलेगी तरक्की