मसूर दाल के सेवन के कई फायदे होते हैं। हेल्थ के लिए तो मसूर की दाल अच्छी होती ही हैं साथ ही इन बीमारियों से लड़ने में भी यह मददगार हैं।
मसूर दाल में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, आयरन, विटामिन E, विटामिन C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मसूर दाल एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर मानी जाती हैं। इसके सेवन से संक्रमण का जोखिम कम होता हैं साथ ही इसमें पाए जाने वाले पेप्टाइड्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते।
मसूर की दाल में कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता हैं।
मसूर दाल में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर में मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं और उनके विकास में भी यह सहायक माना जाता हैं।
मसूर की दाल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। मसूर की दाल का नियमित सेवन करना चाहिए।
पुरूषों को मसूर दाल काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इसके सेवन से मर्दों में स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती हैं।
मसूर की दाल गर्भावस्था में काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, इसमें पाए जाने वाली ऊर्जा से महिलाओं को कमजोरी में राहत मिलती हैं। इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड पेट में पल रहें शिशु के लिए अच्छा होता हैं।