कच्चे दूध में विटामिन ए, के और ई जैसे प्राकृतिक वसा में घुलनशील विटामिन होते हैं। इसमें विटामिन सी और बी काम्प्लेक्स भी होते हैं जो पानी में घुलनशील होते हैं।
कच्चा दूध प्रोटीन से भरपूर होता है, जो खनिजों के अवशोषण को बढ़ाने के साथ-साथ रक्तचाप को सामान्य बनाए रखता है।
कच्चे दूध में गुड बैक्टीरिया भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। खासकर पेट के लिए इन्हें काफी अच्छा माना जाता है।
कच्चे दूध का सेवन हाजमे के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। कच्चा दूध जल्दी पचता है।
कच्चे दूध में मौजूद प्रोटीन और वसा त्वचा को माइश्चराइज़ कर सकते हैं और त्वचा के रूखेपन को कम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से रूखी त्वचा नरम हो जाती है और उसमें निखार आता है।