बारिश में कमजोर इम्युनिटी वालों की अक्सर तबीयत खराब हो जाती है। साथ ही पेट, स्किन और गले में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्युनिटी मजबूत करनी पड़ेगी। इसमें अदरक और मुलेठी चाय फायदेमंद हो सकती है।
अदरक और मुलेठी को संक्रमण को दूर करने वाली जड़ी-बूटियां माना जाता है। इनके सेवन से इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है।
अदरक में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सर्दी और फ्लू का खतरा टलता है।
मुलेठी भी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है।
गले के संक्रमण, सूजन और खराश को दूर करने में अदरक और मुलेठी, दोनों बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
अदरक और मुलेठी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से लीवर का फंक्शन भी ठीक रहता है।