सरसों का तेल सदियों से रसोईघरों में सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन सरसों का तेल बालों के लिए भी लाभकारी होता है।
सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सरसों में विटामिन ई, विटामिन ए, आयरन और मैग्नीशियम जैसे लाभकारी तत्व पाए जाते हैं।
आजकल की लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से लोगों से बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही है। उन लोगों के लिए सरसों का तेल रामबाण साबित हो सकता हैं।
सरसों का तेल लगाने से कमजोर बालों को पोषक तत्व मिलते है जिस कारण बाल मजबूत होते है। सरसों के तेल के रात में लगाना फायदेमंद होता है।
अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हो रहे है, तो सरसों का तेल मददगार साबित हो सकता है। सरसों के तेल से बाल तेजी से घने होते है।
कई लोगों को मुलायम बाल रखना पसंद होता है। उनके लिए भी सरसों का तेल कारगर हो सकता है। इस तेल के प्राकृतिक कंडीशनर माना जाता है।
अगर आपके बाल सफेद हो रहे है, तो रोजाना बालों में सरसों के तेल को लगाएं। ये तेल बालों को काला करने में सहायक होता है।