कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो बालों के लिए लाभकारी साबित हो सकते है। आइए जानते है कि कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है?
बालों की केयर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, तो नियमित रूप से तेल लगाएं। तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसका फायदा मिलता है।
अगर नियमित रूप से बालों में कलौंजी का तेल लगाएं, तो बाल लंबे हो सकते है। दरअसल, कलौंजी का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिसके कारण बाल लंबे होने लगते है।
बालों में डैंड्रफ की समस्या इन दिनों आम हो चुकी है। इससे निजात पाने के लिए कलौंजी का तेल बालों में लगाना चाहिए।
अगर किसी के बाल झड़ रहे है, तो उनको भी कलौंजी का तेल लगाना चाहिए। इसका तेल बालों को डैमेज होने से काफी हद तक रोकता है।
कलौंजी का तेल बनाने के लिए नारियल तेल में कलौंजी के बीज और डालकर उसको पकाएं। उसके बाद स्टोर करके इस्तेमाल करें।
बालों में ऑयलिंग रोजाना नहीं करनी चाहिए। कलौंजी का तेल भी बालों में लगा रहे है, तो हफ्ते में 2 बार ही लगाएं।