धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग को जल के अलावा कई चीजों को अर्पित किया जाता है।
अगर आप शिवलिंग पर कपूर चढ़ाते है, तो इससे आपको कई बड़े फायदे मिल सकते है। आइए इन फायदों के बारे में जानते है।
अगर आप शिवलिंग पर कपूर को चढ़ाते है, तो भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते है इसलिए शिवलिंग पर कपूर जरूर चढ़ाएं।
अगर किसी व्यक्ति के घर में सुख-शांति नहीं है, तो वो शिवलिंग पर कपूर को अर्पित कर सकता है। भगवान शिव की कृपा से घर में शांति आ सकती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर कपूर चढ़ाने से अचानक धन की भी प्राप्ति होती है और धन के योग बनते है।
शिवलिंग पर कपूर चढ़ाने के लिए जल में एक कपूर के टुकड़े को रखें और फिर थोड़ी देर बाद उस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें।
सोमवार का दिन भगवान शिव को अर्पित होता है, तो ऐसे में इस दिन यह उपाय करना फायदेमंद होगा। सोमवार के दिन शिवलिंग को कपूर जल अर्पित करें।