ठंड में मूंगफली खाने से शरीर को मिलते है ये 7 फायदे


By Prakhar Pandey21, Nov 2023 01:36 PMnaidunia.com

ठंड में मूंगफली

ठंड के समय में छिलके वाली मूंगफली का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं ठंड में मूंगफली खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते है?

स्ट्रोक और दिल संबंधी समस्या

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मूंगफली में कई पोषक तत्व पाएं जाते है। यह स्ट्रोक और दिल संबंधी समस्याओं के खतरों के खिलाफ बेहद असरदार होती हैं।

डिप्रेशन

डिप्रेशन आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। मूंगफली के अंंदर ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से डिप्रेशन की समस्या में आराम मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

मूंगफली बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं। नियमित रूप से मूंगफली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है।

स्किन के लिए

फैटी एसिड स्किन को रोगों से लड़ने में सहायता करती है। इसमें मिलने वाला फाइबर शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके सेवन से हेल्दी स्किन मिल सकती है।

डायबिटीज 

डायबिटीज में मूंगफली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें मिलने वाले कैल्शियम, कार्ब्स, मैंगनीज आदि डायबिटीज में फायदेमंद होती है।

वेट लॉस में मददगार

फाइबर हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता हैं। ऐसे में मूंगफली में मिलने वाला फाइबर और प्रोटीन आपके भूख को कम करने में लाभकारी होता है। इसके सेवन से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

विटामिन-C से भरपूर

मूंगफली विटामिन- C से भी भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से विटामिन-C की कमी से होने वाली परेशानियां में आराम मिलता है। यह जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से बचाने में मददगार होता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यदि आपको भी लगती है बहुत ज्यादा प्यास, इन बीमारियों का है संकेत