खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण स्ट्रेस की समस्या तेजी से बढ़ते जा रही है, तो ऐसे में रोजाना इस लाल फल का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
तनाव आमतौर पर ज्यादा सोचने और चिंता करने की वजह से होता है। तनाव होने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है।
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में कारगर है।
रोजाना अनार का जूस सेवन करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स तनाव कम करने में कारगर है।
अनार के जूस को रोजाना पीने से दिमाग की मांसपेशियां शांत होती है, जिसकी वजह से बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है।
अनार जूस बनाने के लिए 1 अनार को छीलें, इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर पीसें और फिर इसे छानकर सेवन करें।
अगर आपको अनार के जूस से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com