हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में सुबह को घर के मुख्य दरवाजे पर पानी डालना बहुत शुभ माना जाता है। इससे न केवल घर से नेगेटिविटी दूर होती है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं सुबह मुख्य दरवाजे पर पानी डालने के क्या फायदे होते हैं।
मुख्य दरवाजे पर पानी डालने से घर में फैली नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती हैं और घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है।
इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं और घर में होने वाली आर्थिक प्रॉब्लम्स दूर होने लगती हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर पानी छिड़कना एक प्रकार का ध्यान होता है, जिससे मन को सुकून और फ्रेशनेस महसूस होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर पानी छिड़कने से घर में किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और खुशियां बनी रहती हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर पानी में गंगाजल मिलाकर छिड़कने से घर की पूजा का प्रभाव बढ़ जाता है और शुभ फल मिलते हैं। इससे देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं।
हर दिन सूर्योदय से पहले या सुबह स्नान के बाद मुख्य दरवाजे पर पानी छिड़क लें। इसमें थोड़ा सा हल्दी या गंगाजल मिलाएं इससे घर में सुख-शांति आएगी।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com