नहाते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए?


By Lakshita Negi24, Mar 2025 08:00 AMnaidunia.com

नहाने से न सिर्फ शरीर की सफाई होती है, बल्कि यह आत्मा की शुद्धि का भी एक माध्यम है। हिंदू धर्म में नहाते टाइम भगवान का नाम लेने और मंत्र जाप करने की परंपरा है। इससे न केवल मन शांत होता है बल्कि नेगेटिविटी भी दूर होती है। आइए जानें कि नहाते समय किन भगवानों का नाम लेना चाहिए।

विष्णु भगवान का नाम

भगवान विष्णु का नाम नहाते टाइम लेने से मन और आत्मा शुद्ध होती है। उनका मंत्र 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करने से दिन शुभ और शांतिपूर्ण बीतता है।

शिव भगवान का नाम

नहाते समय ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से बुरी शक्तियां दूर होती हैं। इससे मन को ठंडक मिलती है और दिनभर की थकान भी मिटती है। 

सूर्य देव का नाम

रोजाना सुबह नहाते समय ऊं सूर्याय नमः मंत्र बोलने से शरीर को नई एनर्जी मिलती है और हेल्थ अच्छी बनी रहती है। 

गंगा मैया का नाम

गंगा जल को बहुत पवित्र माना जाता है। नहाते टाइम ऊं गंगे च यमुने चैव मंत्र का जाप करने से सभी पाप धुल जाते हैं और आत्मा शुद्ध होती है।

हनुमान जी का नाम

आत्मविश्वास और शक्ति  बढ़ाने के लिए नहाते टाइम ऊं हनुमते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे डर और आलस्य दूर होता है। 

लक्ष्मी माता का नाम

अगर आपको आर्थिक सुख चाहिए तो नहाते टाइम ऊं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में बरकत बढ़ेगी।

नहाते वक्त आप भी भगवान का नाम लें और सुख संपत्ति पाएं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, बनी रहेगी सुख-शांति