दाल हमारे खाने का मुख्य व्यंजन है इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन कुछ दालें ऐसी भी होती हैं, जो ज्यादा फायदे देती है।
मूंग की दाल में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन होते हैं जो पाचन तंत्र, हड्डियों आंखें आदि के लिए फायदेमंद माना जाता है।
मसूर की दाल में पोषक तत्वों का खजाना होता है इसके सेवन से वजन घटाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।
इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज और कई पोषक तत्व होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में सहायक है।
यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का रिच सोर्स है। चने की दाल में फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरे हुए होते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
काबुली चने में फाइबर, विटामिन ए , सी, और इ और आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। यह ह्रदय, हड्डियों और मस्तिष्क पर सुरक्षात्मक प्रभाव डालते हैं।
उड़द की दाल न सिर्फ स्वाद बल्कि कई पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होती है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसके सेवन से पेशाब में जलन और अन्य समस्याएं दूर होती है।
इस दाल में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। यह शरीर को तंदुरुस्त बनाये रखने के साथ एनर्जी भी देता है।