शरीर में कोलेस्ट्रॉली की मात्रा हाई होने पर बॉडी के पार्ट बुरी तरह से प्रभावती होने लगती है। आइए जानते हैं कि इन फूड्स से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता हैं।
जिस तरह कुछ फूड्स को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है उसी तरह कुछ फूड्स को खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम किया जा सकता है।
ब्रोकोली फाइबर और कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर में लेवल जल्द ही कम होने लगता है।
शरीर में अगर तेजी से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता जा रहा है, तो डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें। ओट्स में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
फलों के सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप अनार, केला और सेब का सेवन कर सकते है।
सोयाबीन फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सोयाबीन का भी सेवन किया जा सकता है।
अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट को खाने से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन अधिक करने से परहेज करना चाहिए।