बदलते समय के साथ-साथ स्किन केयर रूटीन भी बदल चुके हैं। आज मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध है। आज के समय में सबसे ज्यादा क्रेज कोरिया ग्लास स्क्रीन का है।
मार्केट में मिलने वाले कोरिया स्किन केयर प्रोडक्ट से कई बार कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आपको कोरियन ग्लास स्किन पाने में मदद मिलेगी।
कोरियन ग्लास स्किन का सबसे बड़ा सीक्रेट चावल का पानी है। यह स्किन पर नेचुरल टोनर के रूप में काम करता है। इससे त्वचा साफ और टाइट होती है।
इसके लिए 1 कप चावल को पानी में 4-5 घंटे भिगोकर उसका पानी निकाल लें। इस पानी को रोज सुबह और रात में कॉटन से चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा चमक उठेगी।
चेहरे को चमकाने के लिए आप स्किन पर शहद और गुलाब जल लगा सकते हैं। शहद स्किन को मुलायम करने और गुलाब जल स्किन टोन को सुधारता है।
इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।
त्वचा पर बेदाग निखार के लिए दूध और हल्दी काफी कारगार माने जाते हैं। इससे बेदाग खूबसूरती पाने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी मिलाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
इन टिप्स को फॉलो कर आप भी कोरियन ग्लास स्किन पा सकती हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com