नाभि शरीर का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। नाभि पर तेल रखने से शरीर पर गहरा असर पड़ता है जिस कारण कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। इसमें एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं।
आमतौर पर देखा जाता हैं कि लोगों को रात में नींद आने में समस्या आती हैं। ऐसी स्थिति में रात को सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल की 2-3 बूंदों को रखें।
पाचन तंत्र ठीक न रहने पर शरीर में कुछ भी खाया हुआ नहीं लगता है इसलिए पाचन को दुरुस्त रखने के लिए नाभि में सरसों के तेल को रखा जा सकता है।
त्वचा के लिए भी सरसों का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। रात में सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदों को रखने से त्वचा पर निखार आती है।
तनाव को कम करने के लिए भी आप नाभि पर सरसों के तेल को रख सकते है। नाभि पर तेल रखने से दिमाग शांत और तनाव कम होता है।
बालों की कई समस्याओं में सरसों का तेल कारगर माना जाता है। नाभि पर सरसों के तेल को रखने से बाल नहीं झड़ते है।