नाभि में तिल का तेल लगाने के फायदे


By Arbaaj18, Aug 2024 07:00 AMnaidunia.com

नाभि शरीर का अहम अंग होता है। इसका संबंध शरीर के महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ा होता है। इसलिए इसमें तेल रखना अच्छा माना जाता है।

नाभि में तिल का तेल

नाभि में अक्सर लोग सरसों का तेल डालते है, लेकिन तिल का तेल लगाना भी कम फायदेमंद साबित नहीं होता है। आइए जानते है कि तिल का तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

इंफेक्शन से बचाए

नाभि पर मैल, गंदगी और कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इससे नाभि पर संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन नाभि में तिल का तेल डालते है, तो इंफेक्शन से बच सकते है।

दर्द से राहत

अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो नाभि में तिल का तेल डालें। तेल डालने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, जिसके कारण दर्द कम होता है।

वात दोष शांत

नाभि में तिल का तेल डालने से वात दोष में भी फायदेमंद होता है, क्योंकि तिल का तेल लगाने से शरीर में बढ़ा हुआ वात दोष शांत होता है।

बाल मजबूत

नियमित रूप से नाभि में तिल का तेल डालने से बालों को भी मजबूती मिलती है। इसके साथ ही, बाल घने भी होने लगते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले नाभि में 2-4 बूंद तिल का तेल डालें। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए यदि गर्मियों में इस्तेमाल कर रहे है, तो रोज न डालें।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दही-चावल खाने से मिलते हैं अनेक फायदे