शिव पुराण में भगवान शिव की लीला से लेकर कुछ रोचक जानकारी दी गई है। सावन का महीना शिव पुराण का पाठ करने के लिए उत्तम माना जाता है।
शास्त्रों में शिव पुराण को पवित्र ग्रंथ माना जाता है। सावन महीने में इसका पाठ करने से व्यक्ति को कुछ विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।
भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिव पुराण का पाठ जरूर करें। इस पुराण का पाठ करने वाले के ऊपर शिवजी कृपा जरूर बरसाते हैं।
शिव पुराण का पाठ करने वालों की तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। बशर्ते शिव पुराण का पाठ नियमों के तहत आपको करना होगा।
सावन में शिव पुराण पढ़ने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि शिव पुराण का पाठ सुनना भी फलदायी होती है।
शिवजी के आशीर्वाद से व्यक्ति को सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि शिव पुराण का पाठ करने वालों को भौतिक सुखों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
शिव पुराण का पाठ करने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। सावन के प्रत्येक सोमवार शिवजी की पुराण का पाठ करना बिल्कुल न भूलें।
शिव पुराण का पाठ हमेशा शांत और एकांत जगह पर बैठकर करना चाहिए। इसके लिए आप घर के किसी शांत कमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहां हमने जाना कि शिव पुराण का पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ