रोज श्री सूक्त का पाठ करने से क्या फल मिलता है?


By Ram Janam Chauhan22, Jan 2025 05:19 PMnaidunia.com

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ऐसे में रोजाना श्री सूक्त का पाठ करने से आपको देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत होती है

अगर आप रोजाना घर में सुबह के समय श्री सूक्त का पाठ करते हैं, तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

परिवार में बढ़ती है सुख-शांति

सुबह के समय रोजना श्री सूक्त का पाठ करने से घर के लोगों में एक-दूसरे के लिए प्रेम की भावना बढ़ती है। साथ ही, सुख-शांति भी बनी रहती है।

बुरी शक्तियों से मुक्ति

अगर आपके घर में किसी नकारात्मक शक्ति का वास है, तो ऐसे में रोजाना श्री सूक्त का पाठ करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं

रोजाना श्री सूक्त का पाठ करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे की आपको जीवन में सफलता मिल सकती है।

मानसिक शांति मिलती है

श्री सूक्त का पाठ करने से वातावरण में शांति बढ़ती है। साथ ही, पाठ करने से आपके अशांत मन को शांत करने में सहायता मिलती है।

श्री सूक्त पाठ कैसे करें?

श्री सूक्त का पाठ करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर, साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद देवी लक्ष्मी की मूर्ति के सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ कर सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पैर के अंगूठे पर बाल वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?