सीधा ही नहीं, उल्टा चलने से भी शरीर को होता है फायदा


By Sahil07, Jan 2024 10:10 AMnaidunia.com

वॉक करना

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना वॉक करना बेहद जरूरी है। यदि आप रोजाना घूमने जाते हैं तो काफी हद तक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

उल्टे चलने के फायदे

उल्टा चलना यानी रिवर्स वॉकिंग करने से शरीर से लेकर दिमाग की सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। पीछे की तरफ चलने से पैरों की क्षमता भी बढ़ती है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा

रोजाना 15 से 20 मिनट उल्टा चलने से शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है। यदि आप रोजाना सिंपल वॉक करके परेशान हो गए हैं तो रिवर्स वॉक को ट्राई कर सकते हैं।

पीठ दर्द होगा दूर

यदि आप पीठ दर्द से परेशान रहते हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार उल्टा चलने की कोशिश करें। रोजाना इसका अभ्यास करने से पीठ का दर्द कम हो जाएगा।

घुटनों के दर्द में आराम

कुछ लोगों को उम्र से पहले ही घुटनों का दर्द परेशान करने लगता है। ऐसे लोगों को सिंपल वॉक के साथ ही, उल्टे चलने की कोशिश भी करनी चाहिए।

मांसपेशियां होंगी मजबूत

उल्टा चलने से पीठ की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं, इसकी मदद से रीढ़ की स्थिरता और लचीलेपन में भी सुधार आता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

रोजाना उल्टा चलने से ओवरऑल मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। यदि आप नियमित उल्टा चलते हैं तो आपके सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी।

चोट से उबरने में मददगार

रिवर्स वॉकिंग को प्रयोग रनिंग ड्रिल के तौर पर भी किया जाता है। इसकी वजह से एथलीटों को घुटनों की चोट से उबरने में मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट अखरोट खाने के फायदे