गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए खरबूज जैसा दिखने वाला यह फल खा सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को लू लगने की समस्या होती है। ऐसे में इस फल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
सरदा गर्मियों में मिलने वाला फल है, जो खरबूजे जैसा दिखता है। इसका स्वाद मीठा होता है और इसे सेवन करने से पेट में ठंडक बनी रहती है।
सरदा में मौजूद फाइबर और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को हेल्दी और वजन को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।
सरदा में करीब 90 प्रतिशत तक पानी होता है, जो गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
सरदा फल का नियमित रूप से सेवन करने पर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और पेट की जलन को शांत करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको सरदा के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com