1 दिन में कितने मखाने खाने चाहिए?


By Lakshita Negi01, Apr 2025 02:00 PMnaidunia.com

मखाना जिसे फॉक्स नट्स भी कहा जाता है, यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। आइए जानें कि कितनी मात्रा में मखाना खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

रोज कितने मखाने खाने चाहिए?

किसी भी हेल्दी इंसान के लिए रोजाना 25 से 30 ग्राम मखाना खाना हेल्दी होता है। इसे शरीर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

वजन लॉस के लिए मखाना

अगर आप वेट कम करने चाहते हैं या कर रहे हैं, तो 30 ग्राम मखाना स्नैक्स की तरह खाना फायदेमंद होता है। यह लाइट और फाइबर से भरपूर होते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मखाने में लो-सोडियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसे सही मात्रा में खाने से हार्ट हेल्दी रहता है।

हड्डियों को स्ट्रांग बनाए

मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्ट्रांग करने के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे ज्यादा खाने से गैस की दिक्कत हो सकती है।

सही डाइजेशन के लिए कितना मखाना खाएं?

अगर आपको पेट की प्रॉब्लम्स हो, तो दिन में सिर्फ 20 से 25 ग्राम मखाना ही खाएं। ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से पेट में कब्ज की दिक्कत हो सकती है। 

ज्यादा मखाना खाने के नुकसान

जरूरत से ज्यादा मखाना खाने से पेट भारी हो सकता है, इससे डाइजेशन स्लो हो सकता है और ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

रोजाना 25 से 30 ग्राम मखाना खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसे खाने से फायदा होने की जगह नुकसान हो सकता है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

ठंडी तासीर का है यह हरा फल, खाने से मिलेंगे 4 फायदे