सत्तू खाना सेहत के लिए फायदेमंद, गर्मी में ऐसे है उपयोगी


By Prakhar Pandey30, Mar 2023 12:19 PMnaidunia.com

गर्मी

गर्मी के महीने में अगर आप खुद को हेल्दी और हाइड्रेटड रखना चाहते हैं तो सत्तू को अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर लें। इसके कई फायदे होते हैं। 

सत्तू

सत्तू के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, सत्तू डाइजेशन सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है और दिल की बीमारी के जोखिम को कम करता हैं। सत्तू चना और जौ पीस के बनाया जाता हैं।

ठंडा

सत्तू के सेवन से गर्मी में शरीर को ठंडा किया जा सकता हैं। गर्मी के महीने में लू चलती हैं, अगर आप भी लू से बचना चाहते हैं तो सत्तू का रोज सेवन करें।

मधुमेह रोगियों के लिए

जो लोग डायबिटीज के पेशेंट हैं, वो भी सत्तू का चीनी के बजाय नमक मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसे डायबिटीज में भी काफी सहायक माना गया है।

वेट लॉस में मददगार

सत्तू के अंदर फाइबर अच्छे मात्रा में पाया जाता हैं। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह आपको ज्यादा भूख नहीं लगने देता।

डिहाइड्रेशन

सत्तू का शरबत पेट और शरीर को ठंडा रखता है, ऐसे में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन और लू की परेशानी नहीं होती है जिसकी वजह सत्तू की तासीर का ठंडा होना हैं।

एनर्जी बढ़ाएं

सत्तू का शरबत शरीर की एनर्जी को बूस्ट करता हैं। चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए आपको इसके शरबत का सेवन करते रहना चाहिए।

गर्मी का मौसम

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन के कई फायदे होते हैं। सत्तू मैग्नीशियम ऐपेटाइट इंप्रूव करता हैं और इसमें पोटेशियम भी पाया जाता हैं। इसलिए इसके सेवन से भूख लगने में भी वृद्धि होती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारीयों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर के इन लक्षणों से पहचानें बढ़ता ब्लड शुगर लेवल