गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग लाइट कटते ही छत पर सोने के लिए भागते हैं। हालांकि आज के समय में लोगों ने घरों में इन्वर्टर लगवा लिया है। लेकिन गांव में लोग आज भी छतों पर खुले आसमान के नीचे सोना पसंद करते हैं।
छत पर सोना सुनने में भले ही आम लग रहा हो लेकिन इसके कई फायदे होते हैं। छत पर सोने से न केवल नींद अच्छी आती है, बल्कि इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होता है।
छत पर सोने से सुकुन भरी नींद आती है। यहां आप बिना किसी उपकरण के ही ठंडक महसूस करते हैं।
रात को छत के नीचे खुले आसमान को देखते हुए आप प्रकृति से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
रात को छत पर सोने से आप खुली हवा में सांस लेते है। जैसे-जैसे रात होती है ठंडी हवा बढ़ती चली जाती है, जिससे आप फ्रेश एयर लेते हैं।
छत पर सोने से आप समय पर उठते हैं। यहां आपको अलार्म लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सूरज की किरणें पड़ते ही आंख खुद व खुद खुल जाती है।
छत पर सोने से मानसिक शांति मिलती है। यहां सोने से आप सुकून महसूस करते हैं। इसलिए छत पर सोना आज भी कई लोग पसंद करते हैं।
रात में खुले आसमान के नीचे सोने से ये फायदे होते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com