भीगे हुए चने का सेवन पुरुषों की स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि पुरुषों को भीगे हुए चने खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और इसका सेवन कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए?
भीगे हुए चने में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है, जो मसल्स ग्रोथ में मदद करते हैं। यह बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करता है।
भीगे हुए चने में मौजूद आयरन और कार्बोहाइड्रेट शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से दिन भीर एक्टिव और फुर्तीला रहने में मदद मिलती है।
इसमें जिंक और मैग्नीशियम होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में सहायक हैं। यह स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।
भीगे हुए चने में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसके सेवन से पेट को लंबे समय तक भरा रहता है और भूख को कम लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
1 मुट्ठी चने को रातभर पानी में भिगो कर रख दें। अब इसे सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खाएं। इसे गुड़ या शहद के साथ खाने से ज्यादा फायदा होता है।
रोज एक मुट्ठी भीगे हुए चने खा कर आप भी इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com