सेहत को अच्छा बनाने के लिए यह एक बहुत लाभदायक है। इसमें आयरन, जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
एक्सपर्ट का मानना है कि इसे भिगोने के बाद इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के कभी लाभदायक होता है।
भीगी हुई किशमिश के साथ-साथ इसका पानी भी सेहत के लिए गुणकारी है। आइए उनसे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
पेट में मौजूद सभी टॉक्सिन पदार्थ इसके पानी से बाहर निकल जाते हैं। किशमिश का पानी लिवर के बायोकेमिकल सिस्टम को सुधार देता है।
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर होता है, जो आपको फुल एनर्जी देगा।
किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर शरीर को कैंसर से बचाने का काम करते हैं। यह काफी अच्छा होता है।
शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में आयरन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके पानी में आयरन का सोर्स है, जो काफी फायदेमंद है।
किशमिश में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभदायक होता है। हड्डियों के सेहत के लिए ये बहुत जरूरी है।