घर में फिटकरी का पानी छिड़कने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra07, Dec 2024 01:38 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में फिटकरी का पानी घरेलू उपायों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने में सहायता मिलती है। चलिए जानते हैं घर में फिटकरी के पानी को छिड़कने से क्या होता है

बुरी नजर से बचाएं

फिटकरी का पानी छिड़कने से घर कि बार-बार आने वाली समस्या या बुरी नजर का संदेह हो, तो ऐसी स्थिति में घर में फिटकरी का पानी छिड़कना चाहिए। इससे बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

फिटकरी के पानी का घर में छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। यह वातावरण को सकारात्मक बनाता है।

शुद्ध वातावरण

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो घर की हवा और वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं।

धन में वृद्धि

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फिटकरी के उपयोग से घर में आर्थिक परेशानियों को दूर करने और धन की आगमन में मदद करता है।

कीटाणु और बैक्टीरिया का नाश

फिटकरी के पानी का छिड़काव करने से घर में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं, इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होता है।

सकारात्मक माहौल

फिटकरी के पानी का छिड़काव करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है, जिससे परिवार के लोगों में तनाव और झगड़े कम होते हैं।

घर में सुख-शांति

फिटकरी के पानी का छिड़काव करने से घर के वास्तु दोष को कम करने में मदद मिलती है, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इस तरह फिटकरी के पानी का उपयोग कर आप भी इन लाभो को उठा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मोक्षदा एकादशी के दिन इन 5 चीजों का करें दान