ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों पर असर मनुष्य के जीवन पर पड़ता है इसलिए ग्रहों का कुंडली में मजबूत रहना जरूरी होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के कुंडली में शुक्र मजबूत होता है उसे जीवन में कई फायदे मिलते है।
तुला और वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। वहीं शुक्र की उच्च राशि मीन और नीच राशि कन्या मानी जाती है।
अगर आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत है, तो आपके जीवन से आर्थिक परेशानियां कोसों दूर रहेगी और आपको खूब पैसा मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है उनको जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
ग्रहों का प्रभाव सेहत पर भी होता है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत है, तो आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।
कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने से आपको करियर में भी जल्दी ही सफलता प्राप्त होती है इसलिए शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है।