बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों के शरीर में कई बदलाव होते हैं। जिसके वजह से मांसपेशियों में दर्द और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में इस साग का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इसमें प्रोटीन और आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से शरीर में थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है।
यह साग कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने और घनत्व बढ़ाने में मददगार है।
सुसनी साग एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण,विटामिन ए, सी, ई और के से भरपूर होता है।
अगर आप रोजाना सुसनी साग का सेवन करते हैं, तो गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने औस शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायता मिल सकती है।
इस साग का रोजाना सेवन करने से पुरुषों में टोस्टोस्टेरोन लेवल को बूस्ट करने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको सुसनी के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com