पुनर्नवा को आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे रोजाना सेवन करने पर इन 5 बीमारियों से राहत मिल सकती है।
पुनर्नवा में मौजूद पोषक तत्व किडनी से जहरीले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें।
शरीर में सूजन और जोड़ों का दर्द महसूस होने पर पुनर्नवा के तेल से मालिश पर इस समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आप लिवर से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में पुनर्नवा का काढ़ा बनाकर पीने से इस समस्या से लाभ मिल सकता है।
अगर आपके शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ते जा रही है, तो रोजाना पुनर्नवा का सेवन करने पर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता मिल सकती है।
यूरिक एसिड लेवल बढ़ने पर शरीर में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में रोजाना सुबह के समय पुनर्नवा का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको पुनर्नवा के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com