ज्योतिष शास्त्र में लौंग से जुड़े कुछ उपायों का महत्व बताया गया है। पूजा में भी लौंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।
पूजा या आरती के समय दीपक में लौंग को डालकर जलाया जा सकता है। इसके अलावा, आप चाहे तो देवी-देवताओं की तस्वीर के सामने भी लौंग अर्पित कर सकते हैं।
लौंग का इस्तेमाल पूजा में करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। जीवन के हर मामलों में व्यक्ति को भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
घर के ऊपर नकारात्मकता हावी हो गई है तो लौंग के उपाय अपना लें। माना जाता है कि लौंग दीपक में डालकर जलाने से नकारात्मकता का प्रभाव कम हो जाता है।
लौंग का इस्तेमाल पूजा में करेंगे तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। धन की देवी की कृपा से घर में धन का आगमन होगा।
घर के माहौल को शांत रखना चाहते हैं तो पूजा में लौंग का इस्तेमाल करें। माना जाता है कि लौंग को दीपक में डालकर जलाने से घर में सुख-शांति का वास होता है।
लौंग का उपाय अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, घर के सकारात्मक माहौल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है।
लव लाइफ में कष्टों का सामना करना पड़ रहा है तो लौंग से जुड़े उपाय अपना लें। मान्यताओं के अनुसार, पूजा के समय लौंग जलाने से पति-पत्नी के बीच झगड़े कम होते हैं।
यहां हमने जाना कि पूजा में लौंग का इस्तेमाल करने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ