बता दें कि ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 29 सितंबर 2024 को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आने वाले हैं। कन्या बुध की अपनी राशि मानी जाती है।
इससे पहले सूर्य तुला राशि में स्थित होने वाले हैं। जिससे भद्रा राजयोग का निर्माण हो सकता है, जिससे कुछ राशियों का भाग्य जल्द ही चमक सकता है और वो पैसों की बरसात जल्द ही कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से सबसे तीव्र गति से चलने वाला ग्रह बुध ही है। बुध किसी राशि में दोबारा आने में 1 महीने से भी कम का समय लेता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
बुध के इस चाल से वृषभ राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।
सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों को बुध देव की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।
कन्या राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।