सरसों का तेल और प्याज का रस, दोनों ही घरेलू उपायों में बहुत पॉपुलर हैं। इन दोनों का इस्तेमाल करने से कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे इनके इस्तेमाल का सही तरीका और इनसे होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स।
सरसों का तेल एक प्राचीन घरेलू उपाय है जो कई हेल्थ स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। इसका उपयोग त्वचा, बालों और शरीर के दर्द में राहत के लिए किया जाता है।
प्याज का रस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करते हैं। यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
झड़ते बालों को कम करने के लिए सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाना बहुत असरदार होता है। यह बालों को स्ट्रांग और शाइनी बनाता है। इससे बालों का झड़ना कम करने में मदद मिलती है।
प्याज का रस और सरसों का तेल स्किन को दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इन दोनों को साथ में मिलाकर लगाने से चेहरे से पिंपल्स, झाइयां और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद होती है। यह स्किन को निखारने में भी मदद करता है।
सरसों के तेल को सीने और पीठ पर लगाने से सर्दी और जुकाम को कम करने में मदद मिलती है। इसे लगाने से सर्दी कम होती है साथ ही खांसी भी कम होती है। प्याज का रस बंद नाक को ठीक करने में भी मदद करता है।
सरसों का तेल दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसे हल्का गर्म करके इससे मसाज करने से जोड़ों का दर्द कम करने में मदद मिलती है और मसल्स को आराम मिलता है। यह शरीर में खून की कमी को अच्छा करता है।
प्याज का रस और सरसों का तेल दोनों ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में विटामिन E और प्याज में सल्फर मौजूद होता है। जो शरीर को स्ट्रांग करने में और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
सरसों का तेल और प्याज का रस एक बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है, जो स्किन को सुंदर और हेल्दी बनाए रखता है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।