अक्सर लोगों को बेकार लाइफस्टाइल और हेल्दी खाना न खाने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप शरीर को खराब नहीं करना चाहते हैं, तो रोजाना इन सब्जियों का जूस पी सकते हैं, जिससे कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इस जूस को पीने से पाचन क्रिया सही रहती है। विटामिन C से भरपूर लौकी का जूस इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। इस जूस को रोजाना पीने से सेहत अच्छी रहती है।
करेले का जूस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही, चेहरे को सुंदर बनाता है।
पालक का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है, क्योंकि पालक आयरस का सबसे अच्छा सोर्स माना गया है। इसका जूस पीने से शरीर में तेजी से रेड ब्लड सेल्स बनती हैं। जिससे खून की कमी दूर होती है।
गाजर का जूस काफी पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन, फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज और कॉपर समेत कई तत्व पाए जाते हैं। इस जूस के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है।
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। इस जूस को रोजाना पीने से सर्दी, खांसी, फ्लू और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।
चुकंदर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे रोजाना पीने से अन्य लाभ मिलते हैं। इसके साथ ही, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, सूजन को कम करने और व्यायाम क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ