धनिया का बीज डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करता है?


By Shivansh Shekhar02, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

धनिया के बीज का इस्तेमाल

धनिया के बीज का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। खाने के स्वाद के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। धनिया के बीजों का पाउडर भी बनाया जाता है।

बीमारियां दूर

लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया के बीजों का इस्तेमाल कई बीमारियों में भी किया जाता है? धनिया के बीजों में कई ऐसे गुण हैं जो शरीर को कई रोगों से छुटकारा दिलाता है।

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज एक आम समस्या बनती जा रही है। लगभग हरेक घर में इसके एक मरीज मिल जाएंगे। एक शोध के हिसाब से धनिया के बीज में ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। धनिया के बीज में कोरीएन नमक यौगिक होता है, जो लिपिड पाचन की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।

पाचन तंत्र मजबूत

धनिया के बीजों में डाइटरी फाइबर होता है, जो एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये लिवर स्वस्थ रखने और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कई शोधों में यह बताया गया है कि धनिया के बीज स्किन के लिए भी बेस्ट होता है। यह एक्जिमा, खुजली, रैशेज और सूजन को काफी हद तक कम करता है।

झड़ते बालों को रोके

तेजी से झड़ते बालों से आप परेशान हैं तो उसके लिए धनिया का बीज आपके लिए कारगर हो सकता है। यह बालों को जड़ से मजबूत कर सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घुटनों के दर्द के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?