हिन्दू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व है। इस समय उठने पर शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त होते हैं। आज इस लेख में हम आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदों के बारे में बताएंगे।
इस समय उठकर अगर आप दाहिने नाक से गहरी श्वास लेते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से शुद्ध ऑक्सीजन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इससे दिमाग शांत और तेज रहता है।
ब्रह्म मुहूर्त में जागने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे दिल और फेफड़े सही रहते हैं। इस समय उठने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग लंबे समय तक जवान और स्वस्थ रहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इस समय उठने से शरीर संतुलित रहता हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से फैट तेजी से बर्न होता है। सुबह उठने से शरीर में फुर्ती और तंदुरुस्ती बनी रहती है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मेटाबॉलिज्म तेजी से होता है, जिससे खाना अच्छी तरह पचाने में मदद मिलता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से त्वचा का नूर बढ़ता है। इस समय उठने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है।
इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com