सोने से पहले दूध से चेहरा धोने के फायदे


By Arbaaj07, Jun 2024 01:30 PMnaidunia.com

दूध से धोएं चेहरा

अक्सर अपने सुना होगा कि दूध को पीना चाहिए, लेकिन क्या आपको पता हैं कि रात को सोने से पहले दूध से चेहरा धोने से क्या-क्या फायदे होते है?

मिलते है फायदे

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन की खूबसूरती को निखार सकते है। इसके साथ ही, दूध से फेस धोने पर कई और फायदे हो सकते है।

डार्क सर्कल

अगर आपको डार्क सर्कल हो गया है, तो उससे निजात पाने के लिए रात में कॉटन की मदद से कच्चे दूध को आंखों के आसपास लगाएं। दूध लगाने के 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

पिंपल की समस्या

अगर किसी के चेहरे पर पिंपल निकल रहे है, तो ऐसी स्थिति में भी कच्चे दूध को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन

अगर स्किन को ग्लोइंग बनना चाहते है, तो रोज रात में कच्चा दूध कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद साफ पानी से फेस धोएं।

झुर्रियां कम

यदि किसी के चेहरे पर झुर्रियां निकल रही है, तो उसे रात में सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरे को धोना चाहिए। ऐसा करने से झुर्रियां कम हो सकती है।

ड्राईनेस को दूर

अगर कोई ड्राई स्किन से परेशान है, तो रोजाना रात में सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरे को धोएं। कच्चा दूध स्किन पर लगाने से ड्राईनेस दूर होती है।

डॉक्टर से सलाह

अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्याएं होती है, तो चेहरे को दूध से धोने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

चेहरे को दूध से धोना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कलौंजी को पानी में उबालकर पीने के फायदे