इस पत्ते के पानी से धो लें सिर, बालों का झड़ना और टूटना होगा कम


By Ritesh Mishra20, Feb 2025 10:56 AMnaidunia.com

अमरूद का सेवन सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। इसी तरह इसके पत्ते में भी कई औषधीय गुण छिपे हुए हैं।

अमरूद के पत्ते से बाल धोने के फायदे

जी हां, अमरूद के पत्ते बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान है या हेयर ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए अमरूद के पत्तों के फायदे

आज हम इस लेख में आपको अमरूद के पत्तों से बालों को कैसे धोने है और इसके फायदों के बारे में बताएंगे।

हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में मददगार

यदि आप हेयर ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें अमरूद के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो स्कैल्प को हेल्दी रखता है।

स्कैल्प को साफ करने में सहायक

अमरूद के पत्ते स्कैल्प हेल्थ के लिए लाभदायक है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो संक्रमण से बचाते हैं।

अमरूद के पत्तों से बालों को कैसे धोएं

इसके लिए सबसे पहले 20-25 अमरूद के पत्तों को एक भूगोना पानी में उबाल लें। उबलने के बाद इस पानी को अच्छे से छान लें। फिर इस पानी को ठंडा होने दें।

बालों के लिए अमरूद के पत्ते

इसके बाद इस पानी से बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह से धोएं। आप चाहे तो इस पानी को शैंपू के साथ भी मिला सकते हैं।

अमरूद के पत्ते के पानी से सिर धोने से बालों का टूटना कम होता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चेहरे पर कद्दू बीजों का ऐसे करें इस्तेमाल, दमक उठेगी त्वचा