हर लड़की चाहती है कि उसकी पलके लंबी और घनी हो। लंबी और घनी पलकें चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे रात को सोने से पहले लगाने पर आपकी पलकें धीरें-धीरें बढ़ने लगेंगी।
पलकों को बढ़ाने के लिए आप कैस्टर ऑयल लगा सकते हैं। इसे रात में सोने से पहले पलकों की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं। सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें।
अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा नारियल तेल लें और पलकों पर हल्के-हल्के मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
थोड़ा सा मीठे बादाम का तेल लें और रुई की मदद से पलकों पर लगाएं। धीरे-धीरे मसाज करें और इसे रातभर छोड़ दें।
विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल निकालें। इसे कॉटन बड की मदद से पलकों पर लगाएं और मसाज करें। इससे पलके तेजी से बढ़ती हैं।
पलकों को तेजी से बढ़ाने के लिए जैतून का तेल फायदेमंद है। इसके लिए जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करें और रुई की मदद से पलकों पर लगाएं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com