अक्सर रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते है, जो एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। आइए जानते हैं कि रिलेशनशिप में झगड़े का समाधान कैसे निकालना चाहिए-
अगर पार्टनर की बातों को सुनने की बजाय जवाब देते रहेंगे तो इससे झगड़े बढ़ता रहेगा। ऐसे में पार्टनर की पूरी बात को सुनने का प्रयास करें।
अगर पार्टनर के साथ झगड़ा हो रहा है तो अपनी भाषा का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इस झगड़े को बढ़ाने की जगह सही करने का तरीका अपनाएं।
अगर रिश्ते में झगड़ा बढ़ रहा है तो या पार्टनर ज्यादा गुस्से में हैं तो थोड़े समय के लिए ब्रेक ले लें। साथ ही, कहीं बाहर चले जाएं।
अगर लड़ाई किसी भी वजह से हो रही है तो दोनों को समझ कर गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए। साथ ही, उस लड़ाई को वहीं समाप्त कर दें।
अगर दोनों के बीच लड़ाई है तो अपने ईगो को दूर रखना चाहिए। ईगो को रिश्ते में लाने से रिश्ता खत्म होता है और यह झगड़े बढ़ने लगते हैं।
कभी-भी लड़ाई के समय में बात करना बंद नहीं करना चाहिए बल्कि दोनों को बातचीत करके ही इसका हल निकालना चाहिए।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com