धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माला को धारण करना फायदेमंद होता है। माल को पहनने से व्यक्ति को विशेष फायदे मिलते हैं।
चंदन की माला को धारण करने से देवी-देवता जल्द ही प्रसन्न होते है। आइए जानते है कि चंदन की माला को धारण करने से क्या-क्या फायदे मिलते है।
बता दें कि चंदन की माला दो प्रकार की होती है। एक लाल चंदन की माला और दूसरी सफेद चंदन की माला है।
भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और मां दुर्गा के मंत्रों की जाप की जाती है इसलिए इसको पहनने से फायदे भी मिलते है।
सफेद माला को धारण करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
लाल चंदन की माला का खासकर तौर पर धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्रों के जाप को करने के लिए किया जाता है।
लाल चंदन की माला को धारण करने से आपकी आर्थिक स्थिति जल्द मजबूत हो सकती है और घर में मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो सकती है।