लोहे का कड़ा पहनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ


By Ayushi Singh22, Jul 2024 05:18 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ धातु को राशि के अनुसार पहनने से जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं। अगर धातु अच्छा असर करने लगता है,तो जीवन में कई बदलाव भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि लोहे का कड़ा पहनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ-

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी लोहे का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है। इस राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शनि के बीच मित्रता का भाव है। इस राशि के लोग लोहे का कड़ा पहनते हैं तो उन्हें करियर-कारोबार में सफलता मिलती है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को तांबे का कड़ा पहनने से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धनु राशि के स्वामी देव बृहस्पति हैं और इस राशि के लोगों का स्वभाव चंचल और हंसमुख होता है। इनके लिए  तांबे का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए लोहे का कड़ा पहनना शुभ रहेगा। इस राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। ऐसे में मकर राशि वाले हाथों में लोहे का कड़ा पहनते हैं तो उन्हें विशेष लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है। इस राशि के लोगों के लिए लोहे का कड़ा पहनना शुभ रहेगा। लोहे का कड़ा पहनने से नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे और सफलता  कदम चूमेगी।

किस दिन पहने?

लोहे का कड़ा पहनने के लिए सबसे अच्छा दिन शनिवार का माना जाता है। इस दिन लोहे का कड़ा पहना जाए तो शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके साथ ही, शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन राशियों को लोहे का कड़ा पहनने से लाभ मिलेगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कंप्यूटर से भी तेज होगा दिमाग, करें इस एक चमत्कारी मंत्र का जाप