कछुए वाली रिंग फकीर से बना सकती है अमीर


By Sahil28, Aug 2023 12:49 PMnaidunia.com

कछुए वाली रिंग

आपने कुछ लोगों की उंगलियों में कछुए वाली रिंग जरूर देखी होगी। क्या आप भी इस कछुए वाली अंगूठी के फायदे जानते हैं?

धन आकर्षित

ऐसी मान्यता है कि कछुए की रिंग धन-दौलत को आकर्षित करती है। कहा जाता है इसे पहनने वाले को कभी पैसे की कमी नहीं होती हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा

ऐसा कहते हैं कि कछुए की अंगूठी पहनने पर आपके ऊपर सदैव धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पैसे भी आते हैं।

वास्तु शास्त्र

कछुए वाली अंगूठी बिल्कुल चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के लाफिंग बुद्धा या तीन टांगों वाले मेंढक की तरह कार्य करता है।

धारण के नियम

लेकिन इसे उंगलियों में धारण करने के कुछ विशेष नियम होते हैं। साथ ही इसे पहनने वाले को कभी चार गलतियां नहीं करनी चाहिए।

चांदी की अंगूठी

ध्यान रहे हमेशा चांदी से बनी कछुए की अंगूठी हीं पहननी चाहिए। ऐसे ही किसी भी चीजों से बनी कछुए की रिंग धारण करने से बचें।

शुद्ध करें

कछुए की अंगूठी को पहले दूध उसके बाद फिर गंगाजल से शुद्धिकरण करें। ये करने के बाद माता लक्ष्मी के चरणों में रखकर श्री सूक्त का पाठ करें।

मुंह आपकी ओर

कछुए की अंगूठी धारण करने वाले यह ध्यान दें कि कछुए का मुंह आपकी ओर होना चाहिए। इससे धन-दौलत आपकी तरफ आकर्षित होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कलियुग के जागृत देव है हनुमान जी, मंगलवार को न करें ये भूल