पूजा में कुश पहनने के फायदे


By Ayushi Singh02, Sep 2024 04:08 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान कुश पहनना जरूरी होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और इसे पहनने से पूजा फलित होती है। आइए जानते हैं कि पूजा में कुश पहनने के फायदे-

बनी रहती है शुद्धता

इसे पूजा के दौरान पहनने से पूजा स्थल और पूजा करने वाले व्यक्ति की शुद्धता बनी रहती है। यह भगवान के प्रति सम्मान और श्रद्धा को प्रकट करता है।

माना जाता है पवित्र

पूजा के दौरान कुश पहनना पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुश में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है।

सूर्य देव का आशीर्वाद

पूजा के दौरान कुश की अंगूठी पहनने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है और यश-तेज की प्राप्ति होती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

इसे पहनने से पूजा स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।

नहीं लगती बुरी नजर

अगर किसी कारण से रोजाना बुरी नजर लगती है, तो कुश की अंगूठी पहनने बुरी नजर नहीं लगती है और इससे शांति बनी रहती है।

शुभ फलों की प्राप्ति

हमेशा पूजा के दौरान कुश की अंगूठी पहनना चाहिए। इससे पूजा-पाठ पूरा माना जाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

यह पूजा में कुश पहनने के फायदे है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मृत्यु के बाद भी व्यक्ति के साथ रहती है यह चीज