मृत्यु के बाद भी व्यक्ति के साथ रहती है यह चीज


By Sahil02, Sep 2024 04:05 PMnaidunia.com

मृत्यु के बाद क्या साथ रहता है

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया गया है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति के साथ संसार की कोई चीज नहीं जाती है। हालांकि, व्यक्ति के कर्म हमेशा उसके साथ रहते हैं।

अच्छे-बुरे कर्म

मृत्यु के बाद व्यक्ति के साथ उसके अच्छे-बुरे कर्म जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति को कर्म के आधार पर ही स्वर्ग और नर्क की प्राप्ति होती है।

कर्मों का फल भोगना

व्यक्ति को अच्छे और बुरे कर्मों का फल मरने के बाद भोगना पड़ता है। बुरे कर्म करने वालों को नरक में यातनाएं दी जाती हैं।

केवल अच्छे कर्म करें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। दरअसल, सही कर्म करने वालों को मृत्यु के बाद यातनाओं को नहीं झेलना पड़ता है।

समाज में मिलती है इज्जत

चाणक्य नीति के अनुसार, अच्छे कर्म करने वाले को समाज में इज्जत मिलती है। सभी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हैं।

स्वर्ग लोक का मिलता है सुख

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अच्छे कर्म करने वालों को धरती पर ही स्वर्गलोक का सुख मिलता है। इनके जीवन में कष्ट भी कम आते हैं।

बुरे कर्म वाले रहते हैं परेशान

आचार्य चाणक्य का कहना है कि बुरे कर्म करने वाले हमेशा परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

मरने के बाद व्यक्ति के साथ केवल उसके कर्म ही जाते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पीपल की जड़ से छुटकारा कैसे पाएं?