क्या आपने कभी यह सोचा है कि एक छोटी सी दिखने वाली अंगूठी आपकी किस्मत बदल सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी को लेकर यह मानता है कि यह धन-संपत्ति को आकर्षित करती है, साथ ही जीवन में सुख-शांति लाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार,कछुए की अंगूठी को पहनने के कई फायदे होते हैं पर इसे सही से पहनना और कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसे धारण करने से धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी पहनने से दिमाग शांत रहता है, चिंता और तनाव कम होते हैं। इसे पहनना छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदेमंद माना गया है।
कछुए की अंगूठी को हमेशा दाहिने हाथ के मिडिल फिंगर में पहनना चाहिए। मगर ज्योतिष से सुझाव लेकर आप इसे तर्जनी उंगली में भी धारण कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी को धारण करने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्रवार माना गया है। सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद इसे धारण करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी हमेशा चांदी या पंचधातु से बनी पहने। यह काफी ज्यादा शुभ माना जाता है।
कंगाल को भी राजा बना देगी यह अंगूठी, जानिए खासियतें। इसी तरह धर्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com